नेपाल एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर साझा नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद वैश्विक स्तर पर विरोध हुआ, जिसके बाद एयरलाइन ने 24 घंटे के भीतर माफी जारी कर इसे ‘मैप की गलती’ बताया। बुधवार को नेपाल एयरलाइंस के सोशल मीडिया हैंडल से एक रूट मैप शेयर किया गया। इस मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। यह पोस्ट X और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और एयरलाइन की आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद नेपाल एयरलाइंस ने 24 घंटे के भीतर माफी जारी की। एयरलाइन ने कहा कि यह एक ‘कार्टोग्राफिक इनएक्युरेसी’ थी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और एविएशन मिनिस्ट्री नेपाल के समक्ष कूटनीतिक विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल एयरलाइंस के मैप में जम्मू-कश्मीर को पाक का हिस्सा दिखाया: विवाद के बाद 24 घंटे में माफी
By worldprime
On: अप्रैल 30, 2026 10:15 पूर्वाह्न
---Advertisement---