क्रिकेटर विराट कोहली, इंस्टाग्राम पर जर्मन मॉडल की तस्वीर लाइक कर चर्चा का विषय बन गए हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अमीषा पटेल, क्रिकेटर के सपोर्ट में उतरी हैं। उनका कहना है कि ये किसी की भी तस्वीर लाइक करना कोई पाप नहीं है। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं अमीषा पटेल से विराट कोहली पर सवाल किया गया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं समझ नहीं पा रही हूं। लाइक करना कोई पाप है क्या। उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी, लाइक करें। लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है। उनके पास कोई काम धंधा ही नहीं है। अच्छी बात है किसी के अच्छे काम को लाइक करना। उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी। ट्रोल करना पाप है, किसी को लाइक करना नहीं।’ कैसे शुरू हुआ विवाद? हाल ही में एक फोटोग्राफर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो पर विराट कोहली के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइक किया गया था। इसके साथ फोटोग्राफर ने लिखा था, ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें, जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं, हाहा, धन्यवाद GOAT।’ फोटोग्राफर की पोस्ट सामने आने के बाद से ही विराट को ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग की एक वजह ये थी कि कुछ समय पहले ही विराट क
विराट कोहली के सपोर्ट में उतरीं अमीषा पटेल:जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर हो रही ट्रोलिंग पर बोलीं- कहा- ये कोई पाप है क्या
By worldprime
On: अप्रैल 18, 2026 1:00 अपराह्न
---Advertisement---