क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वृंदावन के होटल में भीषण आग, 40 लोग अंदर फंसे:उद्घाटन के दिन हादसा, क्रेन से लटकाकर लोगों को निकाला गया

On: फ़रवरी 11, 2026 5:05 अपराह्न
Follow Us:
वृंदावन के होटल में भीषण आग, 40 लोग अंदर फंसे:उद्घाटन के दिन हादसा, क्रेन से लटकाकर लोगों को निकाला गया
---Advertisement---

मथुरा के वृंदावन में नए बने सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इससे होटल के अंदर घना धुआं भर गया। इसमें 3 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि 40 लोग होटल के अंदर फंस गए। आज ही होटल का उद्घाटन हुआ था। इसके कुछ ही घंटे बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। देखिए 5 तस्वीरें… 1003 मंजिला सिद्धि विनायक होटल वृंदावन के पॉश इलाके रुक्मणी विहार में बना है। राया के रहने वाले सुभाष अग्रवाल करीब 6 महीने से यह होटल बनवा रहे थे। इसको बनाने में उन्होंने करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस होटल में 24 कमरे हैं। होटल मालिक सुभाष अग्रवाल के भतीजे सोनू ने बताया- आज ही चाचा ने इस नए होटल का उद्घाटन किया था। हम पूरे परिवार के साथ यहां आए थे। अंदर करीब 40 लोग फंसे गए। ऊपर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया- सिद्धि विनायक होटल का आज उद्घाटन हो रहा था। इसी दौरान आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। अंदर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। स्पोर्ट्स टीचर बोले- 1.5 घंटे में आग पर काबू पाया गया स्पोर्ट्स टीचर चौधरी अजीत सिंह ने बताया- जैसे ही हमें होटल में आग लगने की जानकारी मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमारे साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। धुएं का घना गुबार होने की वजह से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, 1.5 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- जैसे ही मैंने होटल में आग लगती देखी, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद हम लोग भी आग बुझाने में जुट गए। साथ ही अंदर फंसे 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। होटल मालिक सुभाष अग्रवाल के समधी हरिमोहन के बेटे विनीत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। वहीं, आग से 3 लोग झुलस गए। इनमें 2 बच्चे कार्तिक, समर और 1 महिला जिया शामिल है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया- रुक्मिणी विहार स्थित सिद्धि विनायक होटल में उद्घाटन के दिन शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में होटल मालिक के परिवार के 3 लोग झुलस गए। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ——————– ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO, कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });