क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वॉट्सएप-फेसबुक-इंस्टाग्राम के प्लस वर्जन आएंगे, इसके पैसे लगेंगे:मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल सैलरी नहीं ली, टाटा की टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च

On: मई 29, 2026 5:01 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कल की बड़ी खबर इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप से जुड़ी रही। इनकी पेरेंट कंपनी मेटा ने इनके लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से लगातार छठे साल भी कोई सैलरी नहीं ली है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. वॉट्सएप-फेसबुक-इंस्टाग्राम के प्लस वर्जन आएंगे, इसके पैसे लगेंगे:24 घंटे के बाद भी नहीं हटेगी स्टोरी, पसंदीदा लोगों की अलग-अलग लिस्ट बना पाएंगे सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।यह कदम मेटा की विज्ञापन के अलावा कमाई का नया जरिया बनाने की रणनीति का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल सैलरी नहीं ली:डिविडेंड से ₹3,996 करोड़ की कमाई, दुनिया के 22वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से लगातार छठे साल भी कोई सैलरी नहीं ली है। कंपनी की ओर से जारी एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) में मुकेश अंबानी की सैलरी, अलाउंस, भत्ते और रिटायरल बेनिफिट्स पूरी तरह जीरो रहे। इस समय उनकी कमाई का मुख्य जरिया कंपनी से मिलने वाला डिविडेंड (लाभांश) ही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टाटा की टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च:डिजाइन और इंटीरियर में 4 बड़े बदलाव; ICE, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिलेंगे टाटा मोटर्स ने अपनी नई टियागो लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड हैचबैक सीरीज के तहत पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव कि हैं। नई टियागो के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. खाने-पीने की चीजें और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स महंगे होंगे:कंपनियों पर कच्चे माल की लागत का दबाव; पैकेजिंग मटीरियल 56% तक महंगा हुआ आने वाले दिनों में रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले जरूरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। सिस्टेमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियां लगातार महंगाई के दबाव में हैं, जिससे वे अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रॉयल एनफील्ड ने ‘बुलेट 650’ लॉन्च की:दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे, कीमत ₹3.65 लाख से शुरू रॉयल एनफील्ड ने अपने नए मॉडल ‘बुलेट 650’ को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹3.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कीमत के मामले में यह बाइक हाल ही में आई क्लासिक 650 ट्विन के शुरुआती कलर्स के बराबर है, लेकिन उसके टॉप-स्पेक क्रोम वेरिएंट से काफी सस्ती है। इसमें दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. रिलायंस की 49वीं AGM 19 जून को:₹6 डिविडेंड को मंजूरी मिल सकती है, बुधवार को कंपनी का शेयर ₹4 गिरकर 1,352 पर बंद हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 19 जून 2026 को होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित ₹6 प्रति शेयर के डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बकरीद पर बाजार बंद था तो बुधवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: पंत के कप्तानी छोड़ते ही क्यों ट्रोल हुए संजीव गोयनका? पुराना वीडियो हो रहा वायरल, लोग उड़ा रहे मजाक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैम करन के आईपीएल छोड़ने पर भड़के संगकारा: कहा- चोट सीजन खत्म करने वाली थी, तो सरे के लिए क्यों खेल रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रणवीर सिंह के समर्थन में आए राम गोपाल वर्मा:डॉन 3 विवाद पर बोले- FWICE को बैन करो, एक्टर को नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक में आज विधायक दल की बैठक:शिवकुमार को नेता चुना जा सकता है; 4 जून को शपथ संभव; CM सिद्धारमैया इस्तीफा दे चुके हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक में आज विधायक दल की बैठक:शिवकुमार को नेता चुना जा सकता है; 1 जून को शपथ संभव; CM सिद्धारमैया इस्तीफा दे चुके हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स ट्रायल आज:दिल्ली स्टेडियम पहुंचीं, गेट पर सुरक्षाकर्मियों से बहस; मैट पर वार्मअप करते हुए VIDEO सामने आया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });