क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शशि थरूर केरल कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए:दावा- राहुल गांधी से नाराज; 19 जनवरी को राहुल ने कोच्चि में नाम नहीं लिया

On: जनवरी 23, 2026 3:25 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल विधानसभा चुनावों को लेकर होने वाली पार्टी की अहम रणनीतिक बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक थरूर हालिया घटनाक्रम से नाराज हैं। पीटीआई सूत्रों का कहना है कि 19 जनवरी को कोच्चि में आयोजित महापंचायत कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कई वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया, लेकिन शशि थरूर को नजरअंदाज कर दिया था। थरूर के करीबी सूत्रों के मुताबिक यह घटना उनके लिए टिपिंग पॉइंट साबित हुई। इससे पहले भी राज्य के कुछ नेता उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश कर चुके हैं, जिससे वह असहज महसूस कर रहे थे। इस मामले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि केरल कांग्रेस के सभी बड़े नेता मीटिंग में आ रहे हैं। जो कांग्रेस के किसी काम के नहीं हैं और बड़े नेता नहीं हैं वे आएं या न आएं कोई फर्क नहीं पड़ता। थरूर केरल लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हुए इस मामले पर थरूर के ऑफिस से कहा गया की ओर से कहा गया है कि वे केरल लिटरेचर फेस्टिवल के सिलसिले में कोझिकोड में पहले से तय कार्यक्रमों के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे और इसकी जानकारी पार्टी को दे दी गई है। वायनाड बैठक के बाद भी फिर उभरे मतभेद बीते समय में थरूर के कुछ बयानों और लेखों को लेकर पार्टी के भीतर आलोचना होती रही है। पिछले साल भारत–पाकिस्तान संबंधों और पहलगाम हमले के बाद कूटनीतिक पहल पर उनके बयानों को लेकर भी विवाद हुआ था। हालांकि थरूर का कहना रहा है कि विदेश नीति पर उनकी सोच में कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से कोई मतभेद नहीं है और इस मुद्दे पर द्विदलीय रवैया होना चाहिए। थरूर कांग्रेस की पिछली 3 मीटिंग में नहीं पहुंचे 12 दिसंबर 2025- सांसदों के साथ बैठक से पहले कोलकाता में दोस्त की शादी में गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर 12 दिसंबर को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें 99 सांसद शामिल हुए थे। बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक पार्टी के सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई। 30 नवंबर 2025- थरूर ने सफाई दी- मीटिंग छोड़ी नहीं, प्लेन में था थरूर ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली रणनीति बैठक अटेंड नहीं करने के सवाल पर 1 दिसंबर को संसद के बाहर मीडिया को जवाब दिया। उन्होंने कहा- मैंने बैठक छोड़ी नहीं थी, मैं केरल से आ रहा था और प्लेन में था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया थरूर अपनी 90 साल की मां का जन्मदिन मनाने के लिए केरल गए थे। 18 नवंबर ​​​​​​: पार्टी मीटिंग से एक दिन पहले PM के साथ कार्यक्रम में गए थे 18 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) पर कांग्रेस सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई थी। थरूर इसमें भी शामिल होने नहीं पहुंचे। बाद में उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… थरूर बोले- नेहरू की गलतियां स्वीकार करना जरूरी, लेकिन हर समस्या के लिए उन्हें अकेले दोषी ठहराना गलत कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना जरूरी है, लेकिन देश की हर समस्या के लिए उन्हें अकेले दोषी ठहराना पूरी तरह गलत और अनुचित है। थरूर ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि मोदी सरकार लोकतंत्र-विरोधी है, लेकिन वे निश्चित रूप से नेहरू-विरोधी हैं। नेहरू को एक सुविधाजनक बलि का बकरा बना दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वाशिंगटन सुंदर बोले-इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी का क्रेडिट गंभीर को:उन्होंने ही राहुल से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा, वे मेरा रोल बेहतर समझते हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Congress Padayatra: नकटी से राजभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन; 5 घंटे तक बंद रहेगी सर्विस रोड

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक- कोर्ट में जज की कुर्सी पर काला जादू किया:65 साल की महिला गिरफ्तार, केस का फैसला अपने पक्ष में कराना चाहती थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक- जज की कुर्सी पर काला जादू करने का आरोप:65 साल की महिला गिरफ्तार; केस का फैसला अपने पक्ष में कराना चाहती थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सोना ₹112 घटकर ₹1.42 लाख पर आया:चांदी ₹416 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Alcohol Medicine Rules: बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेंगी अल्कोहल वाली दवाएं, नियम लागू

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });