क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शिमला इंटरनेशनल समर फेस्टिवल में झूमे टूरिस्ट:320 आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर ने डाली ‘महानाटी’; सांस्कृतिक संध्या में सिंगर ज्योतिका का धमाल

On: जून 9, 2026 5:08 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

शिमला के रिज पर ‘इंटरनेशनल समर फेस्टिवल-2026’ का आगाज हो गया है। सांस्कृतिक संध्या से पहले आज (मंगलवार को) मॉल रोड ‘भव्य महानाटी’ डाली गई। महानाटी में 320 आंगनबाड़ी वर्करों और आंगनबाड़ी हेल्परों ने भाग लिया और हिमाचली लोकसंस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा दाठू और रेजटा पहनकर पहुंची महिलाओं ने लोकधुनों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। महानाटी के दौरान पूरा रिज मैदान और मॉल रोड स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में पर्यटक भी नाटी की धुनों पर झूमते और नृत्य का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान पर्यटकों ने कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो भी अपने कैमरों में कैद किए। बॉलीवुड गायिका ज्योतिका ने नचाए लोग समर फेस्टिवल में अगले चार दिन तक देश व प्रदेश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आज की सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायिका ज्योतिका टांगरी के नाम रही। उन्होंने अपने गानों पर शिमला के लोगों और टूरिस्ट को नचाया। कल (10 जून) हिमाचल के लोकप्रिय लोकगायक और नाटी किंग कुलदीप शर्मा दर्शकों को अपनी लोकधुनों पर नचाएंगे। 11 जून को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर और 12 जून को पंजाबी गायकों जस्सी गिल और बब्बल राय के कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा। रिज पर सांस्कृतिक संध्या में लोकल समेत टूरिस्ट रात 10 बजे तक थिरक सकेंगे। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों की भरमार समर फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं और विशेष आयोजन भी किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, वॉइस ऑफ माउंटेंस, फैशन शो, डॉग शो, बेबी शो, कवि गोष्ठी, मुशायरा, रंगमंच उत्सव और फिल्म फेस्टिवल प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, कला प्रदर्शनियां और विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे महोत्सव में आने वाले लोगों को विविध अनुभव प्राप्त होंगे। लेडीज पार्क में सजेगा ‘शिमला स्वाद महोत्सव’ खानपान के शौकीनों के लिए लेडीज पार्क में विशेष ‘शिमला स्वाद महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। यहां हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देशभर के लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए हैं। पर्यटक और स्थानीय लोग हिमाचली धाम, पहाड़ी व्यंजनों, स्थानीय उत्पादों और विभिन्न फास्ट फूड का स्वाद एक ही स्थान पर आनंद ले रहे हैं। युवाओं और बच्चों के लिए विशेष आकर्षण युवाओं के लिए वॉइस ऑफ शिमला और फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र है, वहीं बच्चों के लिए भी कई मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।रिज, मॉल रोड और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। समर फेस्टिवल में डांस और इसे देखने उमड़ी भीड़ की PHOTOS…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड:चार घंटे तक तलाशी, बाहर सेंट्रल फोर्स के जवान खड़े रहे; आरोप- ताला तोड़कर घुसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000 किमी से आ रही मिसाइल मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ:चांदी एक दिन में ₹9,991 और सोना ₹3,018 चढ़ा; एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ:चांदी एक दिन में ₹9,991 और सोना ₹3,018 चढ़ा; एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत:1100 गिरफ्तार; शरणार्थी सीटें खत्म करने के लिए आंदोलन, पाकिस्तानी सेना का विरोध

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });