सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को TIME मैगजीन ने 2026 में दुनिया के 100 इन्फ्लुएंशल लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। वे इस लिस्ट में शामिल 3 भारतीय मूल की हस्तियों में शामिल हैं। TIME मैगजीन ने विकास खन्ना को ‘मैन ऑफ एक्सट्राऑडिनरी हार्ट’ यानी बड़े दिल वाला इंसान बताया है। साथ ही उन्हें समाजसेवा और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए सराहा गया है। विकास खन्ना ने इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया है। फेमस शेफ विकास खन्ना न सिर्फ शेफ हैं बल्कि लेखक, फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। विकास इंडियन क्विजीन को अपने ऑथेंटिक रूप में इंटरनेशनल मंचों पर ले जाने के लिए जाने जाते हैं। क्लबफुट कंडिशन की वजह से स्कूल में बुली हुए विकास खन्ना 1971 में पंजाबी परिवार में क्लबफुट कंडिशन के साथ जन्मे। ये एक तरह का जन्मजात फुट डिफॉर्मिटी है। इसमें पैर की नसें छोटी होने के कारण पैर अंदर और नीचे की ओर मुड़ जाता है, जिससे जमीन पर पैर सीधे नहीं रख पाते। इसे ठीक होने में करीब 13 साल का वक्त लगा। ऐसे में स्कूल और आस-पड़ोस में बच्चे साथ नहीं खेलते। स्कूल में बच्चे उन्हें बुली करते। विकास बोले- ‘बीजी ने भूख बांटना सिखाया’ इन सबसे दूर वे घर में सुकून पाते। घर पर मां और बीजी (दादी) के साथ अपना ज्यादातर समय बिताते। बहुत कम उम्र से ही झाड़ू-बर्तन जैसे घर के छोटे-मोटे काम सीखने
शेफ विकास खन्ना TIME100 लिस्ट में शामिल:स्कूल में बुली हुए, गुरुद्वारों में खाना बनाना सीखा, न्यूयार्क में बर्तन धोए; जानें प्रोफाइल
By worldprime
On: अप्रैल 17, 2026 3:39 अपराह्न
---Advertisement---