भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को KKR वाले वीडियो के बाद हुए विवाद के चलते जान से मारने और रेप की धमकियां मिली थीं। फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने कहा, ‘इतना होने लगा कि मुझे डेथ थ्रेट्स आने लगे। मुझे रेप थ्रेट्स आने लगे। मुझे मेरे लुक्स को लेकर बहुत कुछ बोला गया, मेरे कैरेक्टर को लेकर बहुत कुछ बोला गया, मेरी बॉडी को लेकर बहुत कुछ बोला गया और इससे पता चलता है कि आपकी मेंटालिटी कैसी है। आप एक वीडियो को लेकर इतना कुछ कर सकते हो।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद मैंने इन बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया और उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करने लगी, लेकिन फिर उन्होंने मेरे काम की जगह तक पहुंचना शुरू कर दिया। मैं दुबई में एक स्टूडियो के साथ काम करती हूं, जो मेरे लिए परिवार जैसा है। वहां रात के तीन-चार बजे फोन किए जाते थे और फोन पर गालियां दी जाती थीं।’ क्या है पूरा मामला? दरअसल, आईपीएल 2025 के दौरान श्रेयस अय्यर की टीम (पंजाब किंग्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच के बाद श्रेष्ठा ने अपने भाई की टीम के सपोर्ट में दोस्तों के साथ डांस करते हुए एक रील पोस्ट की और मजाक में कहा था कि उन्होंने KKR को ‘एक पॉइंट गिफ्ट’ कर दिया है। KKR के कुछ फैंस ने इस हल्के-फुल्के मजाक को पर्सनली तौर पर ले लिया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल
श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां:श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए
By worldprime
On: जुलाई 11, 2026 2:27 अपराह्न
---Advertisement---