समय रैना और सुनील पाल के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंग 2 शुरू होने की खबरों के बीच अब सुनील पाल ने कहा है कि समय रैना को अपने पेरेंट्स को जज बनाकर शो में लाना चाहिए। हाल ही में अपकमिंग फिल्म सितंबर 21 के प्रमोशनल इवेंट में सुनील पाल से पूछा गया था कि क्या वो समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट-2 में बतौर जज जाएंगे। इसके जवाब में सुनील पाल ने कहा, ‘नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगा, क्योंकि वो इतना बड़ा शो है, मेरे लायक नहीं है, मैं बहुत छोटा आर्टिस्ट हूं। लेकिन अगर समय रैना इस शो को बनाएं, तो जैसे कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जज बनती हैं, वैसे ही समय रैना के नए सीजन, 2 है न, तो वहां दो लोगों को बैठाए, अपनी माता जी, अपनी सगी मां को और अपने सगे पिता को बैठाए। और उनके सामने ये शो करे। तब मैं मानूंगा, समय है, रैना है, तो समय है और समय को उसके साथ रहना है।’ क्या है सुनील पाल और समय रैना का विवाद? समय रैना ने यूट्यूब चैनल पर इंडियाज गॉट लेटेंट शो शुरू किया। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को 90 सेकेंड में कोई भी टैलेंट दिखाना था। परफॉर्मेंस से पहले कंटेस्टेंट्स को खुद को 1-10 में एक स्कोर देना था। परफॉर्मेंस के बाद जज उस कंटेस्टेंट को स्कोर देते थे। स्कोर मैच होने पर कंटेस्टेंट विनर बनता था। शो जल्द ही काफी पॉपुलर हो गय
सगे मां-बाप को इंडियाज गॉट लेटेंट-2 में जज बनाओ:समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कहा- पेरेंट्स के सामने ही शो करे, तब मानूंगा
By worldprime
On: मई 25, 2026 11:25 पूर्वाह्न
---Advertisement---