हाल ही में रिलीज हुई ‘बॉर्डर-2’ फिल्म भले धमाल मचा रही हो, लेकिन 1997 में आई ‘बॉर्डर’ फिल्म का विवाद नहीं थम रहा है, जिसमें लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाया गया है। इस युद्ध में शामिल रहे मोहाली के हवलदार मुख्तियार सिंह का दावा है कि मोर्चे पर 120 भारतीय जवानों ने हजारों पाकिस्तानी सैनिकों और टैंकों का डटकर मुकाबला किया और सिर्फ 3 जवान शहीद हुए थे, जबकि फिल्म में लगभग सभी को शहीद दिखा दिया गया। उनका कहना है कि वास्तविक इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे वे आहत हैं। वे इस मामले को लेकर 2 साल से राजस्थान के सीएम, रक्षा मंत्री और पीएम को पत्र लिख चुके हैं। उनका कहना है कि सनी देओल से वे यही चाहते हैं कि अगर कुछ नहीं कर सकते, तो कम से कम उस युद्ध में जिंदा रहे, सैनिकों से मिल लें। हम उस मोर्चे के असली हीरो हैं, लेकिन हमें तो कोई पूछता नहीं है। मैंने रेकी करते जहाज को देखकर दिया था अलर्ट चंडीगढ़ से 26 किलोमीटर दूर मोहाली के कुराली में रहने वाले हवलदार मुख्तियार सिंह इस समय 81 साल के हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत-पाकिस्तान की साल 1971 में लड़ाई हुई थी, उस समय मैं 26 साल का था। यह बात 4 और 5 दिसंबर 1971 की है। पाकिस्तान का रेकी वाला जहाज हमारे ऊपर से गया। उस समय कुलदीप सिंह चांदपुरी की अगुआई में अधिकारियों की मीटिंग चल रही थी। तो मैंने साहब को बताया कि यह पाकिस्तान का जहाज ह?
सनी देओल की बॉर्डर मूवी पर विवाद:लोंगेवाला के युद्ध में शामिल रहे हवलदार बोले- सिर्फ 3 जवान शहीद हुए, फिल्म में सभी को बता दिया,
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 6:51 अपराह्न
---Advertisement---











