क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सरकार बोली- देश में गैस की कोई कमी नहीं:पैनिक बाइंग से बचने को कहा, 95% ग्राहक अब डिजिटल माध्यम से कर रहे बुकिंग

On: अप्रैल 13, 2026 12:50 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश में LPG सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने या पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने साफ किया है कि मौजूदा वितरण नेटवर्क काफी मजबूत है और देशभर के घरों में बिना किसी रुकावट के गैस पहुंचाई जा रही है। सरकार इसकी लगातार निगरानी भी कर रही है। 95% ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग कर रहे मंत्रालय ने बताया कि देश के करीब 95% उपभोक्ता अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें IVRS, SMS, व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप्स जैसे आसान तरीके शामिल हैं। इससे गैस एजेंसियों पर भीड़ कम हुई है और सर्विस भी तेज हुई है। पैनिक बाइंग से बचने को कहा सरकार ने उपभोक्ताओं से जिम्मेदारी के साथ गैस का उपयोग करने और जरूरत से ज्यादा स्टॉक न करने की अपील की है। मंत्रालय के अनुसार, लोग पैनिक बाइंग (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) न करें, क्योंकि देश में गैस का भंडार पर्याप्त है। डिजिटल चैनलों का उपयोग जारी रखने से डिलीवरी सिस्टम और भी बेहतर होगा। बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5KG वाला सिलेंडर इससे पहले केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। इसे खरीदने के लिए कोई सिक्योरिटी राशि जमा करने की जरूरत भी नहीं होगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल करवा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी-मांगी:अब बिंदी-तिलक पहन सकेंगे कर्मचारी; कंपनी ने जारी की नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NSE के अनलिस्टेड शेयर ₹2,075 से गिरकर ₹1,885 पर आए:नए निवेशक OFS में हिस्सा नहीं ले सकते; जून में IPO आने की उम्मीद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास:अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी, पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘शराब पीने के बाद ब्रेकअप कर लिया था’:प्रणित मोरे के शो में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने पर्सनल लाइफ का किस्सा शेयर किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘शराब पीने के बाद ब्रेकअप कर लिया था’:प्रणित मोरे के शो में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने पर्सनल लाइफ का किस्सा शेयर किया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });