CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओडिशा के आयुष्मान मोहपात्र ने 500/500 नंबर स्कोर किए हैं। उन्होंने टॉप 5 सब्जेक्ट में परफेक्ट 100 स्कोर किया है। CBSE ने 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था। आयुष्मान अभी 15 साल के हैं और आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल से 10वीं बोर्ड किया है। उनका परिवार ओडिशा के पुरी में हरिराजपुर गांव रहता है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में आयुष्मान बता रहे हैं अपनी तैयारी के बारे में… आयुष्मान रिजल्ट को लेकर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बताते कहते हैं, ‘स्कूल बस में था जब रिजल्ट अनाउंस हुए। स्कूल से घर लौट रहा था। दोस्तों ने रोल नंबर पूछा और रिजल्ट देखकर बताया। मुझे यकीन नहीं हुआ। लगा कि दोस्त प्रैंक कर रहे हैं। फिर घर आकर खुद रिजल्ट चेक किया। CBSE तीन पोर्टल्स पर रिजल्ट अपलोड करती है, मैंने तीनों जाकर अपना रिजल्ट चेक किया… मुझे तब जाकर यकीन हुआ… कभी सोचा नहीं था कि मेरा 100% रिजल्ट आएगा। इंग्लिश, साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तो उम्मीद थी अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन मैथमैटिक्स, सोशल साइंस और ओड़िया में भी परफेक्ट 100 आएंगे, ये नहीं सोचा था। बचपन में मां पढ़ाती थी बचपन से कभी ट्यूशन नहीं लिया। बचपन में मां ही पढ़ाती थी। अब भी जब तक पढ़ाई खत्म न कर लूं, मां पास ही बैठती है। मां ने बचपन से मेरी पढ़ाई पर काफी ध्यान दिया। अभी छोटी बहन को भी वो ?
CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स
By worldprime
On: अप्रैल 19, 2026 2:10 अपराह्न
---Advertisement---