क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन केस पर लाहौर हाईकोर्ट सख्त:PAK गृह मंत्रालय को फटकारा, कहा- रिपोर्ट देने में लापरवाही कर रहे; 2 विभागों ने पल्ला झाड़ा

On: मार्च 25, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन केस पर लाहौर हाईकोर्ट सख्त:pak गृह मंत्रालय को फटकारा, कहा रिपोर्ट देने में लापरवाही कर रहे; 2 विभागों ने पल्ला झाड़ा
---Advertisement---

पंजाब से पाकिस्तान गई महिला सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन से जुड़े मामले में बुधवार, 25 मार्च को सुनवाई करते हुए लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी गृह मंत्रालय को लेकर नाराजगी जताई। हाईकोर्ट के जस्टिस फारूक हैदर ने कहा ने कि 2 महीने बाद भी रिपोर्ट न देना मंत्रालय की लापरवाही है। हाईकोर्ट ने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को तलब कर सख्त आदेश दिए कि अगली तारीख पर सभी विभागों की रिपोर्ट आ जानी चाहिए। इसे सुनिश्चित करें। वहीं, 3 विभाग पहले ही जवाब दाखिल कर चुके हैं। इनमें से 2 विभागों ने पल्ला झाड़ लिया। इससे पहले 24 मार्च को लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने अर्ली हियरिंग की मांग करते हुए इसे मानवीय आधार पर तुरंत सुनने की दलील दी। अदालत ने दलीलों को स्वीकार करते हुए मामले को प्राथमिकता दी और जल्द सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया। जस्टिस फारूक हैदर ने सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर पेश करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले में कानून के साथ मानवीय पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। पिछली सुनवाई में दिया था रिपोर्ट पेश करने का आदेश हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन से संबंधित याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में एडवोकेट अली चंगेजी संधू और एम. नवाज शेख ने दलीलें पेश कीं। एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने अदालत का ध्यान पिछले आदेश की ओर आकर्षित किया, जिसमें कैबिनेट डिवीजन, गृह मंत्रालय, पंजाब सरकार, डीजी एफआईए, विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को सरबजीत कौर के मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया था। इसमें कुछ मंत्रालयों का जवाब मिल चुका है, जबकि कुछ गृह मंत्रायल ने इसे गंभीरता से न लेते हुए अब तक रिपोर्ट पेश नहीं की है। अपनी रिपोर्ट में किस विभाग ने क्या कहा… हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई इस देरी पर जस्टिस फारूक हैदर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को तलब किया और कड़े निर्देश दिए कि 14 अप्रैल 2026 तक सभी संबंधित प्रतिवादियों से रिपोर्ट जमा कराना सुनिश्चित करें। सरबजीत पाकिस्तान कैसे पहुंची, 3 पॉइंट में जानिए सरबजीत ने बताई लव स्टोरी, 2 पॉइंट में जानिए पहला पति लाहौर हाईकोर्ट पहुंचा, बोला- ब्लैकमेल-रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी पत्नी को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। करनैल सिंह ने कहा कि मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। इसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। वह कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। पति ने ये भी दावा किया कि वह दुखी होकर और मरने के किनारे जैसी हालत में अब भी कॉल कर देती है। वह कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं कब मर जाऊं। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट से मांग की कि सरबजीत को भारत वापस भेजा जाए। नासिर हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया जाए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला के सिखों पर भड़काऊ बोल:मुस्लिम पति संग बैठकर बोली- पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनका रोटी-पानी बंद करें सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों को लेकर बेहद आपत्तिजनक कमेंट करती हुई नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,350 पर है, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ नहीं’: राशिद खान ने ठुकराई भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता, बताई दिलचस्प कहानी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया:मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया:मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:ED ने कोलकाता पुलिस के DC के घर पर छापा मारा, वसूली सिंडिकेट से मिले होने का आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:ED ने कोलकाता पुलिस के DC के घर पर छापा मारा, वसूली सिंडिकेट से मिले होने का आरोप

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });