क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला 5 फुट लंबा सांप:मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम, बिना सुरक्षा उपकरण के हाथों से पकड़ा

On: मई 19, 2026 11:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक 5 फुट लंबा सांप मिला। सूचना मिलने के बाद उसे रेस्क्यू करने के लिए एक स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सांप अपार्टमेंट के नीचे मिला था। रेस्क्यूअर ने उसे हाथों से पकड़कर सुरक्षित तरीके से काबू में किया। मौके पर अधिकारी भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। वीडियो में रेस्क्यूअर सांप को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। उसने पहले सांप का पीछा किया, फिर उसकी पूंछ पकड़कर उसे हाथ में लपेटा और बाद में बैग में डाल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। यही वजह है कि उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पकड़ा गया। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी गौरतलब है कि इससे पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट साल 2024 में चर्चा में आया था। जब 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 4 से 5 राउंड फायरिंग की थी। उस वक्त सलमान खान अपार्टमेंट में ही थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई ने ली थी। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं। सलमान से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी: 9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-झारखंड में आंधी-बिजली गिरने से 16 की मौत:उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में मलबा घुसा, गाड़ियां दबीं; यूपी-राजस्थान-हरियाणा में पारा 42°C

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आपका पैसा- ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का जाल:छोटी खरीदारी कर्ज का बोझ बन सकती है, लेट पेमेंट से खराब क्रेडिट स्कोर, जानें कैसे बचें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके-तीसरी पत्नी को मनाने टावर पर चढ़ा युवक:गार्ड रील देखते रहे, जेल से भागा रेप का दोषी; बिल्ली अमर बनाने वैज्ञानिक का अपहरण

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPS महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक बनेंगे:वेनेजुएला भूकंप पीड़‍ितों के लिए भारत का ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू; 27 जून के करेंट अफेयर्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });