बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने खास अंदाज में रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया है। 26 जनवरी के मौके पर एक्टर ने देशभक्ति से भरा एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान अपने भांजे अहिल और भांजी आयत के साथ फिल्म बैटल ऑफ गलवान का गाना ‘मातृभूमि’ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने #Maatrubhumi @salmankhanfilmsmusic लिखा है। वीडियो में सलमान खान अपने आईपैड पर ‘मातृभूमि’ गाना सुनते हुए हल्के-हल्के गुनगुनाते नजर आते हैं। वीडियो में उनके लुक की बात करें तो सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और मूंछों में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान के किरदार की झलक मिलती है। एक्टर का यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो के आखिर में सलमान म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की तारीफ करते हुए कहते हैं- “हिमेश, क्या मेलोडी है यार भाई, बहुत शानदार।” सलमान की इस तारीफ पर हिमेश रेशमिया ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी और फोल्डेड हैंड्स और रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना आभार जताया। बता दें कि बैटल ऑफ गलवान का ‘मातृभूमि’ गाना दो दिन पहले ही रिलीज किया गया है। गाना ‘मातृभूमि’ देश और उन वीरों को श्रद्धांजलि है, जो देश को सबसे ऊपर रखते हैं। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, इसके बोल समीर अन?
सलमान खान ने रिपब्लिक डे खास अंदाज में मनाया: एक्टर ने भांजे-भांजी के साथ बैटल ऑफ गलवान का गाना गुनगुनाते हुए वीडियो किया शेयर
By worldprime
On: जनवरी 26, 2026 8:19 अपराह्न
---Advertisement---











