बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी वायरल ‘अलोन’ और ‘लोनली’ वाली पोस्ट पर सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। इतनी बड़ी फैमिली और दोस्तों के बीच मैं अकेला कैसे हो सकता हूं। आप लोगों की दुआएं और प्यार मेरे साथ हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि कभी-कभी लगातार लोगों के बीच रहकर वह थक जाते हैं, इसलिए थोड़ा मी टाइम चाहते हैं। इस बार कोई फोटो नहीं, फिर भी ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं- ‘क्या हुआ बेटा?’ सलमान ने इससे पहले क्या लिखा था? इससे पहले सलमान ने रविवार को शर्टलेस फोटो शेयर कर लिखा था, ‘मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन और लोनली। अलोन रहना अपनी पसंद होती है, लेकिन लोनली तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमि?
सलमान खान ने ‘लोनली’ पोस्ट पर दी सफाई:बोले- लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं; मां ने पूछा- क्या हुआ बेटा?
By worldprime
On: मई 19, 2026 12:26 अपराह्न
---Advertisement---