साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस तेलुगु की कंटेस्टेंट रह चुकीं आशु रेड्डी के खिलाफ हाल ही में हैदराबाद में धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है। आरोप हैं कि एक्ट्रेस ने एक एनआरआई से 9.35 करोड़ की ठगी की है। चर्चा में आने के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर रहा है कि वो अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगीं। आशु रेड्डी ने हाल ही में आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, “मेरी अनुमति के बिना जो भी खबर या गलत जानकारी फैल रही है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सम्मान रखें।” क्या है पूरा मामला? हाल ही में धर्मेंद्र नाम के एनआरआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हैदराबाद में एक्ट्रेस समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, धर्मेंद्र नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनयिर एनआरआई साल 2018 में अपने परिवार से मिलने हैदराबाद आए थे। यहां एक कॉमन दोस्त ने उनकी मुलाकात एक्ट्रेस आशु रेड्डी से करवाई। आशु ने बताया था कि वो अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई, जबकि धर्मेंद्र तलाकशुदा थे। दोनों की बात शादी तक पहुंच गई। आशु ने उनसे शादी का वादा किया और कहा कि उन्हें तलाकशुदा होने से कोई दिक्कत नहीं है। कुछ समय बाद आशु ने एजुकेशन लोन चुकाने के नाम पर धर्मेंद्र से पैसे लिए और फिर फ्लैट, गोल्ड और कार समेत क?
साउथ एक्ट्रेस पर लगे धोखाधड़ी के आरोप:दावा- NRI से शादी के नाम पर ठगे 9.35 करोड़, कहा- गलत खबर फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे
By worldprime
On: अप्रैल 27, 2026 1:36 अपराह्न
---Advertisement---