क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

साधु-संत बोले-कांवड़ मेले के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराएंगे:हरिद्वार में कहा-योगी 9 अगस्त से पहले घोषित करें तिथि; राहुल गांधी-अखिलेश को देंगे न्योता

On: जुलाई 15, 2026 8:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब हरिद्वार के संत समाज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला खत्म होने के बाद कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी। मंगलवार को निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में संतों ने अभियान की रणनीति बनाई और देशभर के साधु-संतों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। वहीं, काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने योगी सरकार से 9 अगस्त से पहले मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करने की मांग की। संतों ने कहा कि कार सेवा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया जाएगा। ‘चलो मथुरा चलें’ का दिया आह्वान रविंद्रपुरी महाराज ने कहा, ‘सभी संतों ने आह्वान किया है कि ‘चलो मथुरा चलें’। जैसे अयोध्या में साधु-संत और महात्मा बड़ी संख्या में पहुंचे थे, उसी तरह अब मथुरा में भी सभी संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचेंगे। सभी की एक ही मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो।’ कार सेवा को लेकर उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, कार सेवा होगी। देशभर के साधु-संत, महात्मा और श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। जिनकी भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि में आस्था है, वे सभी वहां पहुंचेंगे। हमारा प्रयास है कि मंदिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो।’ उन्होंने कहा कि यह आह्वान केवल कुछ संतों का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज का है। ‘सभी की आवाज है- ‘चलो मथुरा चलें’। ‘आस्था, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत का विषय’ रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद अब संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उसके वास्तविक स्वरूप में स्थापित कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने इसे आस्था, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के बाद कार सेवा कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसमें विभिन्न अखाड़ों के आचार्य, महामंडलेश्वर, संत और महंत शामिल होंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी कार सेवा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। स्वामी सच्चिदानंद बोले- मेला खत्म होने के बाद होगी तारीख की घोषणा श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन-मथुरा के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि कांवड़ मेला खत्म होने के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज के साथ विचार-विमर्श कर कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी। काली सेना प्रमुख बोले- जरूरत पड़ी तो कार सेवा में होंगे शामिल काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि 9 अगस्त भारत में क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यदि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संतों के नेतृत्व में कोई क्रांति होती है तो सभी संतों को एकजुट होकर उसका समर्थन करना चाहिए। हम भी कार सेवा में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 9 अगस्त से पहले ही श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की तिथि घोषित कर देते हैं तो कार सेवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो संत प्रतीकात्मक कार सेवा कर संदेश देंगे। स्वामी आनंद स्वरूप ने यह भी कहा कि उनके अनुसार मुस्लिम समाज का एक वर्ग भी चाहता है कि श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण हो, ताकि लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो और देश में हिंदू-मुस्लिम एकता मजबूत हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी:77300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी:77300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जून में खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे हुए:हुरून रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी नंबर-1, IDBI बैंक में 61% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की:ट्रम्प बोले- अगले हफ्ते बिजलीघर और पुल उड़ाएंगे, समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की:ट्रम्प बोले- अगले हफ्ते बिजलीघर और पुल उड़ाएंगे, समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुरी रथयात्रा कल से, 6 महीने पहले से होटल बुकिंग:₹1500 का कमरा ₹50 हजार में मिल रहा; हावड़ा में जगन्नाथ यात्रा गोद में निकलती है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });