करनाल जिले के निसिंग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 11 बजे सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरु प्रताप सिंह कांग के फॉर्म हाउस पर फायरिंग की अफवाह फैलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई गाड़ियां सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। करीब एक घंटे तक छानबीन के बाद पुलिस टीम लौट गई। गोंदर-डाचर रोड पर मिली सूचना मंगलवार रात पुलिस को सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैग के नाम से गोंदर-डाचर रोड पर स्थित गुरु प्रताप सिंह कांग के फॉर्म हाउस पर फायरिंग की पोस्ट मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया। सायरन बजाती पुलिस को देखकर इलाके में हलचल मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर नहीं मिला कोई सबूत पुलिस जब फॉर्म हाउस पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोग पुलिस को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि यहां किसी भी तरह की कोई फायरिंग नहीं हुई है और सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और आसपास का निरीक्षण किया, लेकिन फायरिंग से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला। ये लिखा था पोस्ट में सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लॉरेंस गैंग के नाम से दावा किया गया कि सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की गई है। जि?
सिंगर दिलजीत के मैनेजर के फॉर्म हाउस पर फायरिंग:पुलिस में मचा हड़कंप; एक घंटे की जांच के बाद सूचना निकली झूठी
By worldprime
On: मई 13, 2026 12:10 पूर्वाह्न
---Advertisement---