यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले हैं। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं। इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने अपनी जगह बनाई। खास बात यह है कि इनमें 5 लड़कियां हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अव्वल जिलों की बात करें तो भदोही सबसे आगे रहा। यहां के 95.78 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। 95.40 फीसदी के साथ आगरा दूसरे नंबर पर, जबकि 95.36 फीसदी के साथ प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, फिसड्डी जिलों में ललितपुर सबसे आगे रहा। यहां सिर्फ 80.22 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर पीलीभीत रहा, जहां 81.22 प्रतिशत, जबकि तीसरे नंबर पर लखीमपुर खीरी रहा, जहां 83.76 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए। काशी में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के छात्र सूर्यदीप ने 10वीं में जिला टॉप किया। रिजल्ट आते ही प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने जिलाधिकारी और डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को रोते हुए कॉल किया और सूर्यदीप के टॉप करने की बात बताई। लड़कियां, लड़कों से 6.46% ज्यादा पास इस बार 90.42% अभ्यर्थी पा?
सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका 10वीं टॉपर:यूपी बोर्ड के टॉप-3 में 5 लड़कियां, काशी में प्रिंसिपल रिजल्ट देखकर रो पड़े
By worldprime
On: अप्रैल 23, 2026 10:46 पूर्वाह्न
---Advertisement---