राजस्थान लोक सेवा आयोग की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा है। ये वैकेंसी 6500 पदों पर है। करीब 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। एग्जाम शेड्यूल… ग्रुप-ए में सोशल साइंस रखा रखा गया हैं। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के लिए 13 जुलाई को सुबह 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक हिंदी सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप- सी में साइंस एवं संस्कृत सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को सुबह 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक साइंस विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12.30 बजे तक संस्कृृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप- डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्?
सीनियर टीचर एग्जाम का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर वैकेंसी:RPSC ने 12 से 18 जुलाई तक चार ग्रुपों में बांटा; 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स
By worldprime
On: मई 26, 2026 1:55 अपराह्न
---Advertisement---