क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट:लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले

On: अप्रैल 27, 2026 8:27 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

गुजरात में सूरत के वराछा इलाके में सोमवार को SBI ब्रांच से हथियारबंद लुटेरे 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 5 से 1.83 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, लुटेरे नकदी जमा होने के दौरान बैंक में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले। पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, लुटेरे दोपहर 1:11 बजे बैंक में घुसे और कर्मचारियों को 2.06 बजे भाग निकले। इस दौरान कैश वैन से आई रकम और काउंटर से करीब 50 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे, जिससे समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। उनके फरार होने के बाद ही घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। घटना के CCTV फुटेज: लुटेरों की पहचान में जुटी पुलिस DCP आलोक कुमार ने बताया कि लुटेरों ने कैश जमा करने की प्रक्रिया का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने चेहरा नहीं ढंका था। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच, कैश वेन के कर्मचारी शिवपूजन सिंह ने बताया कि उन्हें लूट की जानकारी नहीं थी। वे बाहर कार में बैठे थे और उन्हें अंदर क्या हो रहा था, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि न कोई भागता हुआ दिखा और न ही कोई सायरन सुनाई दिया। आरोपियों की संख्या को लेकर अलग दावे घटना के बाद सूरत क्राइम ब्रांच और जोन-1 पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। वराछा, पुणे, कपोदरा और सारथाना थानों की पुलिस को भी लगाया गया है। इस मामले में आरोपियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूरत डायमंड फिनिशिंग यूनिट्स का हब माना जाता है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें: बंधन बैंक से 10 मिनट में 1.8 लाख लूटे:गन प्वाइंट पर महिलाओं के गहने भी उतरवाए, 4 किमी दूर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का था कार्यक्रम बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को बंधन बैंक में लूट हुई है। 5 बदमाश 2 बाइक से आए थे और करीब 10 मिनट में 1.8 लाख रुपए लूट कर ले गए। जिस वक्त बदमाश पहुंचे थे, उस समय 3 महिला ग्राहक भी बैंक में थीं। अपराधियों ने उनके साथ भी लूटपाट की। महिलाओं के गहने छीन लिए। वारदात के बाद सभी बदमाश झखरा कॉलेज की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा रोड की है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कोल इंडिया का मुनाफा 11% बढ़कर ₹10,839 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू भी 5.75% बढ़ा; कंपनी अपने निवेशकों को ₹5.25 का लाभांश देगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती; इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों का नोटिफिकेशन जारी, CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टेनिस:शौर्य और अराइना का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में वेल्हम बॉयज़ का दबदबा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Dongargarh Murder: नशेड़ी पोते ने दादी की चाकू से की हत्या

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });