एक्टर अतुल कुलकर्णी ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया। वहीं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और कॉमेडियन समय रैना भी वांगचुक के समर्थन में आए। अतुल कुलकर्णी ने कहा कि वह 16 जुलाई को अपने घर पर दिनभर का उपवास करेंगे। अतुल ने कहा कि इसका मकसद सोनम वांगचुक और उनके साथियों के दर्द को महसूस करना और सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील करना है। अतुल ने लोगों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की। बता दें कि सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानी 16 जुलाई को 19वां दिन है। उनकी हड़ताल को लेकर अब बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पब्लिकली अपना समर्थन जताया। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बार चुप रहना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुसार, वांगचुक उन छात्रों के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं, जिन्हें वे संकट में मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है, जिसके कामकाज पर सवा
सोनम वांगचुक के समर्थन में अतुल कुलकर्णी का उपवास:सोनाक्षी बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने की सुरक्षित रहने की दुआ
By worldprime
On: जुलाई 16, 2026 5:32 अपराह्न
---Advertisement---