मुंबई में शनिवार को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय प्रीमियर हुआ। स्पेशल स्क्रीनिंग में नोलन के साथ टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी शामिल हुए। प्रीमियर से पहले तीनों एक कैफे में चाय पीने के लिए रुके। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मुंबई में ‘द ओडिसी’ के प्रीमियर से पहले चाय के लिए छोटा सा ब्रेक। एक बड़ी रात का इंतजार है, लेकिन चाय सबसे पहले!’ तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, ‘रेड कार्पेट से पहले चाय का ब्रेक।’ एक यूजर ने लिखा, ‘दशक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने के बाद भी, सादगी बरकरार।’
फिल्म ‘द ओडिसी’ के मुंबई में हुए प्रीमियर में फिल्म की कास्ट और मेकर्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे।
17 जुलाई को रिलीज होगी ‘द ओडिसी’ मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन स्टारर ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिस्टोफर नोलन ने कहा कि वह ‘टेनेट’ का प्रीमियर भारत में करना चाहते थे, क्योंकि उसकी शूटिंग मुंबई में हुई थी। हालांकि, कोविड महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब ‘द ओडिसी’ के साथ भारत आना उनके लिए बेहद उत्साहजनक है। टॉम हॉलैंड ने फिल्म को बताया दर्शकों के लिए ‘लव लेटर’ टॉ
‘स्पाइडरमैन’ फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:’द ओडिसी’ के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे
By worldprime
On: जुलाई 12, 2026 9:35 पूर्वाह्न
---Advertisement---