क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला:कई महीनों से रिटर्न फाइल नहीं किया, कंपनी का GST-रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द

On: मई 30, 2026 3:51 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एयरलाइन पर कई महीनों से GST रिटर्न फाइल नहीं करने का आरोप है। इसके साथ ही विभाग ने स्पाइसजेट का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। GST डिपार्टमेंट ने रिटर्न फाइल करने में बार-बार हो रही देरी और नियमों का पालन न करने पर स्पाइसजेट को एक शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस भेजा है। इस नोटिस में एयरलाइन का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर रिटर्न दाखिल न करने के बाद CGST और SGST एक्ट, 25 की धारा 62 के तहत एक प्रोविजनल असेसमेंट किया गया था, जिसके बाद यह टैक्स डिमांड निकाली गई है। किस महीने का कितना टैक्स बकाया? GST अथॉरिटीज के अनुसार, स्पाइसजेट ने रिटर्न फाइल करने में ‘लगातार अनियमितताएं’ की हैं और बार-बार देर से रिटर्न जमा किए हैं। असेसमेंट के मुताबिक, विभाग ने अलग-अलग महीनों के लिए कुल ₹124.65 करोड़ का डिमांड नोटिस जारी किया है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है… 25 मई को जारी हुआ था नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने के संबंध में 25 मई, 2026 को ही शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद कंपनी ने अभी तक पेंडिंग कंप्लायंस (नियमों के पालन) की शर्तों को पूरा नहीं किया है। एक अधिकारी ने कहा है कि अगर स्पाइसजेट जल्द ही अपने पेंडिंग रिटर्न फाइल नहीं करती है और GST कानून के तहत अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करती है, तो नियमों के मुताबिक आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्या होती है धारा 62? इसके तहत अगर कोई रजिस्टर्ड टैक्सपेयर समय पर अपना रिटर्न फाइल नहीं करता है, तो अधिकारियों के पास यह अधिकार होता है कि वे उपलब्ध डेटा के आधार पर खुद ही टैक्स का असेसमेंट (आकलन) कर लें और डिमांड नोटिस जारी कर दें। रजिस्ट्रेशन रद्द होने का असर यदि किसी कंपनी का GST रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाता है, तो वह कानूनी रूप से कॉमर्शियल एक्टिविटीज या टैक्स कलेक्शन का काम सुचारू रूप से नहीं कर पाती है, जिससे बिजनेस पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

2 तेज गेंदबाजों ने छोड़ा राजस्थान का साथ: अब हरियाणा और गुजरात से खेलेंगे; आईपीएल में 154 किमी/घंटे की रफ्तार से कर चुके गेंदबाजी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान का बजट पेश, सरकार बोली- कर्ज सबसे बड़ी चुनौती, हर साल ब्याज की किस्तें चुकाने में 8 लाख करोड़ खर्च होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पति, पत्नी और वो के विवाद में टूटा नागौद राजघराना:राजा की पत्नी को गर्लफ्रेंड ने गोली मारी; थाने में बैठकर मुस्कुराती दिखी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });