स्मार्टफोन कैमरा पिछले कुछ सालों में काफी बेहतर हुआ है। आज आईफोन, गूगल पिक्सल या सैमसंग गैलेक्सी… सभी फोन आम यूजर के लिए शानदार फोटो क्वालिटी देते हैं। खास बात यह है कि यह सुधार अब मिड-रेंज डिवाइस तक पहुंच चुका है। यही वजह है कि स्मार्टफोन कंपनियां अब नए एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। इस रेस में वीवो, शाओमी और ओपो एक नया रास्ता अपना रही हैं, ये अब प्रीमियम स्मार्टफोन में एक्सर्टनल लेंस जोड़ रही हैं। शाओमी – फोन के अंदर मूविंग कैमरा दे रहा शाओमी के 17 अल्ट्रा में ऐसा कैमरा सिस्टम दिया है, जो अंदर ही मूव करता है, यानी फोटो लेते समय ज्यादा कंट्रोल मिलता है। इसमें 67mm माउंट है, यानी कन्वर्टर लगाकर अलग कैमरा लेंस इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन की कीमत भारत में 1.40 लाख रु से शुरू है। फोटोग्राफी किट की कीमत 20 हजार रु. है। ओपो – कैमरे जैसा कंट्रोल दे रहा ओपो के फाइंड X9 प्रो में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जबकि फाइंड X9 अल्ट्रा में दो 200 एमपी कैमरे दिए गए हैं। एक्सटर्नल लेंस लगाने पर जूम और फोकस के लिए अलग रिंग मिलती है। ओपो ने कैमरा ब्रांड Hasselblad से पार्टनरशिप की है, जिससे क्वालिटी बेहतर मिलती है। कीमत 1.10 लाख रु से शुरू है। वीवो – फोन में 105x तक का डिजिटल जूम होगा वीवो X300 अल्ट्रा में दो 200MP कैमरे हैं। एक प्राइमरी व दूसरा टेलीफोटो (जूम) कैमरा, जिसमें 105x तक डिजिटल जूम है। इसमें ?
स्मार्टफोन कैमरा की नई रेस:फोटोग्राफी किट से DSLR जैसे फीचर्स दे रही कंपनियां; वीवो-ओपो जैसे ब्रांड एक्सटर्नल लेंस दे रहे
By worldprime
On: अप्रैल 25, 2026 4:25 अपराह्न
---Advertisement---