क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:भरमौर में 20 भेड़-बकरियां नाले में बही, आज भारी ओलावृष्टि का अलर्ट; 17 जून तक बरसेंगे बादल

On: जून 12, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती रात ताजा बर्फबारी और अन्य भागों में बारिश हुई। शिमला समेत कई जगह तेज तूफान भी चला। भरमौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों ने फिर से बर्फ गिरी। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं चंबा के भरमौर में बीती शाम को तेज बारिश के बाद रजेरा के गढ़ नाला में बाढ़ आ गई। इसमें 20 भेड़-बकरियां बह गई। इससे पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। राज्य के अलग अलग भागों में पेड़ गिरने, मलबे में गाड़ियां दबने की घटनाएं भी पेश आई। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। तीन से चार डिग्री गिरेगा तापमान IMD के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन भी बारिश जारी रहेगी। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। राज्य में 17 जून तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। 13 से 22.23 जून तक भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। ऊना को छोड़कर सभी शहरों का तापमान गिरा बीते 24 घंटे के दौरान भी ऊना को छोड़कर अन्य सभी शहरों का अधिकतम तापमान कम हुआ है। लाहौल स्पीति के केलांग के तापमान में गुरुवार को सबसे ज्यादा 3.7 डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम पारा 20.2 डिग्री, नाहन का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 32.8 डिग्री, कांगड़ा का 1.5 डिग्री कम होने के बाद 37.0 डिग्री और मंडी का 1.3 गिरने के बाद 37.2 डिग्री गया है। शिमला-मनाली का मौसम हुआ सुहावना समर टूरिस्ट सीजन के बीच पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे देशभर से पहाड़ो पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। राज्य के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 28, मनाली का 27.5, कुफरी 22.2 और नारकंडा का 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान का बजट पेश, सरकार बोली- कर्ज सबसे बड़ी चुनौती, हर साल ब्याज की किस्तें चुकाने में 8 लाख करोड़ खर्च होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पति, पत्नी और वो के विवाद में टूटा नागौद राजघराना:राजा की पत्नी को गर्लफ्रेंड ने गोली मारी; थाने में बैठकर मुस्कुराती दिखी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान- नई कारों पर सरकारी डिस्काउंट हड़पने का खेल:53 ग्राहकों के नाम फर्जी स्क्रैप सर्टिफिकेट बनाए, असली कस्टमर तक पहुंचा भास्कर तो हुआ खुलासा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });