क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल के कूल वेदर में समर-वेकेशन एंजॉय कर रहे टूरिस्ट:महिला बोली-शिमला सच में ‘क्वीन ऑफ हिल्स’, होटलों में ऑक्यूपेंसी 70% पहुंची

On: जून 4, 2026 7:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी के बीच बड़ी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। राज्य के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर इससे रौनक बढ़ी है। शिमला, मनाली, कुफरी, कसौली और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है और सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। कोलकाता से कुफरी के महासू पीक पहुंचे टूरिस्ट ने बताया कि शिमला बहुत अच्छा है। यहां का मौसम भी सुहावना है। वह, 10 दिन के लिए हिमाचल टूर पर हैं। शिमला के बाद मनाली जाने का प्लान है। कोलकाता की महिला टूरिस्ट ने शिमला को सच में ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ बताया। टूरिस्ट के पहाड़ों का रुख करने से होटलों में 50 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी हो गई है। वीकेंड पर 90 से 95 फीसदी पहुंचने के आसार है। होटल के साथ होम स्टे भी पैक शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के होम स्टे भी टूरिस्ट से पैक हो गए है। इससे होटल कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। शिमला के चियोग निवासी होम स्टे संचालक सोहन ठाकुर ने बताया कि एक सप्ताह से 70 से 21.43 फीसदी के बीच ऑक्यूपेंसी चल रही है। शिमला के होटेलिसयर अश्वनी सूद ने बताया कि राजधानी के होटलों में बुधवार को 55 से 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो चुकी है। वीकेंड पर 90 फीसदी तक पहुंचने के आसार है। उन्होंने बताया कि इस बार शिमला का मौसम सुहावना बना है। मनाली में 70% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी मनाली होटल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मुकेश ठाकुर ने बताया कि मनाली में काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहा है। बीते सप्ताह के मुकाबले अब ट्रैफिक जाम भी कम लग रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी हो गई है। वीकेंड पर और ज्यादा टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंचेगा। पहाड़ों पर बारिश से मौसम सुहावना हिमाचल में बीते छह दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पहाड़ों पर इससे मौसम और भी सुहावना हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में जहां तापमान 40 से 50 डिग्री के बीच चल रहा है, वहां पहाड़ों पर 20 से 30 डिग्री के बीच तापमान है। पहाड़ों की रानी शिमला का अधिकतम तापमान 25 डिग्री, मनाली का 27.2 डिग्री, कल्पा का 21.4 डिग्री और कुफरी का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पर्यटकों को और आकर्षित कर रहा है। इन जगह पर ज्यादा भीड़ शिमला के माल रोड, रिज मैदान, जाखू, कुफरी और नारकंडा क्षेत्र में टूरिस्ट की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। वहीं मनाली में मॉल रोड, हिडिंबा मंदिर, सोलंग वैली के अलावा अटल टनल, रोहतांग दर्रा, जिभी वैली, तीर्थन घाटी में टूरिस्ट की ज्यादा भीड़ देखी जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CJI बोले- शहरों में व्यक्ति भीड़ में भी अकेला:गांवों में समुदाय अब भी जीवन का केंद्र, हमें जीवन को बैलेंस करना सीखना होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IMD का दावा- मानसून की एंट्री में 10 घंटे बाकी:केरलम में अगले 7 दिन तक भारी बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रेनिंग के दौरान ब्रिटिश नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रेनिंग के दौरान ब्रिटिश नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा:सरकार से बातचीत को तैयार; दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, 6 जून को प्रदर्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा:सरकार से बातचीत को तैयार; पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं से अपील, 6 जून को आंदोलन में जुड़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });