क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल के मनाली में फ्रेश-स्नोफॉल:खुशी में भरमौर में नाटी, आज 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, सड़कों पर सफर जोखिमभरा

On: मार्च 17, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
हिमाचल के मनाली में फ्रेश स्नोफॉल:खुशी में भरमौर में नाटी, आज 4 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट, सड़कों पर सफर जोखिमभरा
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार रात में ताजा बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2″ (इंच), मनाली की ऊंचे पहाड़ों पर 5″, अटल टनल रोहतांग में 8″, रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा फ्रेश स्नोफॉल हुआ। बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर सड़कें जोखिमभरी हो गई है। बर्फ जमने के बाद गाड़ियां फिसलने से हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। राज्य में बीते तीन दिन से हो रही बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मार्च में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। 3 जगह माइनस में तापमान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 0.6 डिग्री नीचे लुढ़क चुका है। 403 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में और चंबा का अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट के बाद 11.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे चला गया है। आज इन जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के चार जिलें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में आज भी आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अन्य जिलों के मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश व ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है। 6 दिन जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर: IMD IMD के अनुसार- प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर अगले छह दिन तक जारी रहेगा। अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक 18 से 20 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का कहर भी देखने को मिलेगा। 21 और 22 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। 6 दिन आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में अगले छह दिन के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यहां देखे बर्फबारी के PHOTOS…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत चीन ट्रेड बॉर्डर लिपुलेख पास दोबारा शुरू होगा:ins तारागिरी नौसेना में कमीशन होगा, 23 मार्च के करेंट अफेयर्स

भारत-चीन ट्रेड बॉर्डर लिपुलेख पास दोबारा शुरू होगा:INS तारागिरी नौसेना में कमीशन होगा, 23 मार्च के करेंट अफेयर्स

जरूरत की खबर इंडक्शन यूज के 10 सेफ्टी टिप्स:न करें ये 12 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल और क्लीनिंग का सही तरीका

जरूरी खबर – इंडक्शन के इस्तेमाल के 10 सेफ्टी टिप्स: ना करें ये 12 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल और सफाई का सही तरीका

फिजिकल हेल्थ डिहाइड्रेशन हुआ तो बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर:हाई बीपी है तो गर्मियों में रखें ध्यान, डॉक्टर से समझें हाइड्रेशन का साइंस

शारीरिक स्वास्थ्य- निर्जलीकरण होने पर रक्तचाप बढ़ सकता है: उच्च बीपी है तो गर्मियों में ध्यान रखें, डॉक्टर से समझें हाइड्रेशन का विज्ञान

जम्मू यूनिवर्सिटी में जिन्ना से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश:अल्पसंख्यकों का नेता बताया; नए सिलेबस में जिन्ना, सर सैयद और इकबाल को जोड़ा था

जम्मू यूनिवर्सिटी में जिन्ना से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश:अल्पसंख्यकों का नेता बताया; नए सिलेबस में जिन्ना, सर सैयद और इकबाल को जोड़ा था

बंगाल में आज आ सकती है सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट:27 लाख वोटरों पर असर; दावा काम के दबाव में एक और blo की मौत

बंगाल में आज आ सकती है सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट:27 लाख वोटरों पर असर; दावा- काम के दबाव में एक और BLO की मौत

आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे kkr में शामिल हुए:अब तक ipl डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे केकेआर में शामिल हुए:अब तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });