क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:अकेले व्यासकुंड पहुंचा, मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

On: मार्च 28, 2026 7:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:अकेले व्यासकुंड पहुंचा, मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले के मनाली क्षेत्र में व्यासकुंड के पास भारी बर्फबारी के बीच फंसे केरल के एक युवा ट्रैकर को पुलिस ने बीती शाम को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम निवासी 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी के रूप में हुई है, जो अकेले ट्रैकिंग पर निकले थे। पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर मिली सूचना के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान अर्शद के जूते बर्फ में गुम हो गए या भीग गए, जिससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए और बर्फ में फंस गए। सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत व्यासकुंड की ओर रवाना हुए। पुलिस टीम ने धुंधी ब्रिज से करीब 2 से 3 किलोमीटर ऊपर बर्फ के बीच फंसे युवक का पता लगाया। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद उपचार को भर्ती कराया रेस्क्यू टीम ने कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन चलाते हुए अर्शद को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों ने उन्हें पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रेकिंग पर न जाए: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैकर को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए ट्रैकिंग पर न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनाली क्षेत्र के ट्रैकिंग रूटों पर भारी बर्फ जमी हुई है, जिससे ट्रैकिंग करना जोखिम भरा हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा:कहा- पार्टी को नहीं लगता मैं अगला चुनाव जिता सकता हूं; एंडी बर्नहैम नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में मदरसों को मिलने वाली रकम आधी हुई:भाजपा सरकार का पहला बजट; महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण; सरकारी कर्मचारियों का DA 38% हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ब्रोकरेज हाउसेज ने डिकोड की रिलायंस की AGM:जियो IPO से कमाई का रास्ता खुलेगा, न्यू एनर्जी और AI से ग्रोथ मिलेगी; शेयर आज 2% चढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चांदी आज ₹5,826 महंगी, ₹2.37 लाख पर पहुंची:सोने का दाम ₹1,694 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.46 लाख का हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

14 फूड ब्रांड्स को FSSAI का नोटिस:मैदे को बताया ऑर्गेनिक, गन्ने के रस को कहा ‘नो ऐडेड शुगर’; भ्रामक दावों पर जवाब मांगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘डीके-डीके’ के नारे लगे तो खड़गे भड़के:कर्नाटक CM के समर्थकों से कहा- तुम लोग बेकार हो, यहां किसी नेता की पूजा नहीं होती

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });