क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल सरकार की चेतावनी के बावजूद HRTC कर्मचारी करेंगे हड़ताल:आज रात 12 बजे से नहीं चलेगी सरकारी बसें, 656 ड्राइवरों के वॉक-इन-इंटरव्यू

On: जून 24, 2026 8:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मचारियों पर एसेंशियल सर्विस मेंटेनेंस एक्ट (ESMA) लागू किया है। बावजूद इसके HRTC ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। इससे आज रात 12 बजे से सरकारी बसों के पहिए थमने तय है। इनकी हड़ताल से परिवहन सेवाएं प्रभावित होगी। HRTC की करीब 2800 बसों का संचालन बंद होने से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्कूली बच्चों, कामकाजी व नौकरीपेशा लोगों को स्कूल-दफ्तर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इस बीच आज से 656 टेम्परेरी ड्राइवरों की भर्ती शुरू हो रही है। प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालयों में वॉक इन इंटरव्यू शुरू होंगे। चयनित ड्राइवरों को 31 डिपो में तैनात किया जाएगा। सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टरों की हड़ताल देखते हुए 1500 रुपए की दिहाड़ी पर ड्राइवरों की भर्ती का निर्णय लिया है। ड्राइवर-कंडक्टर आर-पार की लड़ाई को तैयार वहीं सरकार ने कर्मचारियों को हड़ताल पर नहीं जाने की चेतावनी दी है। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। मगर कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के मूड़ में है। HRTC ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि या तो सरकार उन्हें गोली मार दे या फिर भी उनके वित्तीय लाभ जारी करें। 100 करोड़ से ज्यादा की देनदारी: मान सिंह मान सिंह ने कहा कि कर्मचारी कुछ भी अतिरिक्त नहीं मांग रहे। वह केवल अपने अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर 100 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। उन्हें लंबे समय से नाइट ओवर टाइम, मेडिकल बिल और डीए नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारी परेशान है। क्या असर पड़ेगा? हिमाचल में HRTC की अधिकांश बसें ग्रामीण क्षेत्रों में चलती हैं। इनमें ज्यादातर रूट ऐसे शामिल है, जहां केवल HRTC की बस ही जाती है। ऐसे में सरकारी बस के न आने से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसी तरह, प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों को भी 90 फीसदी बसें सरकारी जाती है। मगर इनकी हड़ताल से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को जाने वाली बसों की सेवाएं भी प्रभावित होगी। सरकार ने दिए सख्ती के निर्देश वहीं ESMA के आदेशों के तहत कोई भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हो सकता, उसे बढ़ावा नहीं दे सकता या इसमें सहयोग नहीं कर सकता। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। सरकार ने HRTC प्रबंधन के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी आदेशों के पालन में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन ही पहुंचा रायपुर, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG SCHOOL SESSION CHANGE | छत्तीसगढ़ में स्कूलों का टाइमटेबल बदल गया!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Womens T20 WC: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा; अटापट्टू के शतक से श्रीलंका की वापसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया:लोहगढ़ किला चलने की जिद करती थी, जून में हुडी पहने देखकर पुलिस को शक हुआ

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });