हरियाणवी सिंगर यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा की शोक सभा में सपना चौधरी उनके पैतृक गांव पतला (गाजियाबाद) पहुंचीं। सपना ने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वह दो मिनट तक पेप्सी की फोटो देखती रहीं। इसके बाद वह उनकी पत्नी से लिपट गईं और उन्हें सांत्वना दी। पेप्सी शर्मा के बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए सपना चौधरी भावुक नजर आईं। सपना ने पेप्सी के साथ मंच पर बिताए गए पलों और उनके साथ गाई रागनियों को भी याद किया। परिवार को ढांढस बंधाते समय उनकी आंखें नम हो गईं। पेप्सी शर्मा का 7 जून को सीने में दर्द होने के बाद निधन हो गया था। सपना और पेप्सी ने साथ में कई स्टेज कार्यक्रम और रागनी प्रतियोगिताएं की थीं। दोनों का नागिन डांस भी काफी चर्चित रहा था। शोक सभा की 2 तस्वीरें पत्नी को गले लगाकर ढांढस बंधाया पेप्सी शर्मा के घर पहुंचते ही सपना चौधरी ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्हें देखते ही पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू भावुक हो गईं और गले लगकर रोने लगीं। सपना ने उन्हें संभालते हुए सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि वह इस मुश्किल समय में परिवार के साथ हैं। इस दौरान सपना भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखें नम हो गईं। महिलाओं के साथ बैठकर सुनी परिवार की पीड़ा इसके बाद सपना चौधरी शोक सभा में मौजूद महिलाओं के बीच ज
2 मिनट तक पेप्सी की फोटो देखती रहीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं हरियाणवी सिंगर-डांसर, बच्चों के सिर पर हाथ फेरा
By worldprime
On: जून 12, 2026 11:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---