गुजरात के कामरेज में मंगलवार को 10 घंटे में 305 मिमी और सूरत में 260 मिमी बारिश हुई। सूरत में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद रखे गए हैं। लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है। गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। नेशनल NH-23 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। सर्विसलेन के नाले में एक स्कूल बस भी फंस गई है। राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई। यूपी के 50 शहरों में मंगलवार को बारिश हुई। मथुरा और शामली में सड़कों पर नदियों जैसा पानी बहा। कारें और बाइकें बहने लगीं। अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया। मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश, कई फ्लाइट्स प्रभावित दिल्ली और मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कई उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोग्गा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मानसून का मिजाज विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का स्वरूप बदल रहा है। जून में बारिश कम रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उनका कहना है कि आगे भी कम समय में तेज बारिश और बाढ़ की घटनाएं बढ़ सकती हैं। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:गुरुग्राम में 10km लंबा जाम, राजस्थान में 3 लोगों पर बिजली गिरी; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी
By worldprime
On: जुलाई 8, 2026 5:03 पूर्वाह्न
---Advertisement---