क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: महतारी वंदन योजना पर सदन में हंगामा; 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- मृत्यु हो चुकी है!

On: जुलाई 17, 2026 1:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन प्रश्नकाल में महतारी वंदन योजना को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटाए जाने और लाभार्थियों की संख्या 70.09 लाख से घटकर 68.54 लाख होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।tc

नाम हटाने की बताई वजह

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में बताया कि महतारी वंदन योजना से जिन महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, उनमें मृत्यु, ई-केवाईसी नहीं होना, आयकरदाता बन जाना और पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करना प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ही लाभार्थियों की सूची का सत्यापन किया गया है।

Image 84 300x226

राशन व्यवस्था पर भी उठे सवाल

प्रश्नकाल के दौरान विधायक शेषराज हरबंस ने अंत्योदय राशन कार्डधारियों को 7 किलो अतिरिक्त चावल देने की मांग की। वहीं भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने राशन दुकानों में कथित रूप से जबरन मसाले बेचने का आरोप लगाया।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि यदि इस संबंध में शिकायत और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं तो पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, अब तक 10वीं प्रस्ताव पेश

Image 82 300x223

अविश्वास प्रस्ताव पर भी शुरू हुई चर्चा

प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने साय सरकार के खिलाफ 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश करते हुए अविश्वास प्रस्ताव सदन में रखा। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई।

Image 64 5 300x229

सामूहिक विवाह में नकली मंगलसूत्र का मामला

कांग्रेस विधायक और पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने सामूहिक विवाह योजना में कथित अनियमितताओं और नकली मंगलसूत्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मांगी।

जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बालोद जिले से नकली मंगलसूत्र को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए इस मामले में कार्रवाई का प्रश्न नहीं उठता।

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ में 17 महीनों में फैक्ट्री हादसों में 196 मजदूरों की मौत, सदन में उठा औद्योगिक सुरक्षा का मुद्दा; जानें सरकार ने क्या कहा?

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });