क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: नदी में SI की पत्नी की लाश, 3 दिन से थीं लापता

On: जुलाई 17, 2026 6:05 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एक SI की पत्नी का शव बिलासपुर के शिवनाथ नदी में मिला है। महिला पिछले तीन दिन से लापता थीं। उनकी लावारिस स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब पांच किलोमीटर दूर नदी से शव बरामद किया। शव क्षत-विक्षत और काफी हद तक सड़ चुका था। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

tc

लावारिस हालत में मिली स्कूटी

बिल्हा थाना प्रभारी ने बताया कि मोहभट्ठा के पास एक लावारिस स्कूटी मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी की डिक्की में चाबी मिली। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने महिला के भाई से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि यह स्कूटी उनकी बहन प्रीति जॉन को दी गई थी।

12 जुलाई से थीं लापता

जांच में पता चला कि प्रीति जॉन (43) के पति प्रियेश जॉन बलौदाबाजार में यातायात थाना प्रभारी हैं। पुलिस ने स्कूटी मिलने की जानकारी परिवार को दी, लेकिन उस समय तक किसी भी परिजन ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। बाद में स्कूटी मिलने के स्थान से करीब पांच किलोमीटर दूर बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी में उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार प्रीति 12 जुलाई से लापता थीं।

पुलिस ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

CG News: बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एक SI की पत्नी का शव बिलासपुर के शिवनाथ नदी में मिला है। महिला पिछले तीन दिन से लापता थीं। उनकी लावारिस स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब पांच किलोमीटर दूर नदी से शव बरामद किया। शव क्षत-विक्षत और काफी हद तक सड़ चुका था। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

6 महीने से अलग रह रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब छह महीने पहले विवाद के बाद प्रीति जॉन बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में अलग रहने लगी थीं। दोनों के बीच बातचीत भी बंद बताई जा रही है। इसी वजह से पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार महिला का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हुआ है। न तो स्कूटी से और न ही शव के पास से मोबाइल मिला। जांच अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल मिलने के बाद घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG BIG BREAKING | छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, पूरी सूची देखें …

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार:खिलाड़ी को रिश्वत देने का आरोप, 2018 अंडर-19 फाइनल में शतक लगाया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिलायंस का मुनाफा सालाना 22% घटकर ₹20,946 करोड़:पिछली तिमाही से 23% ज्यादा रहा; पहली तिमाही में रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹3.11 लाख करोड़ पहुंचा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर घमासान, गृहमंत्री बोले- राहुल गांधी हिड़मा के समर्थन वाले पोस्ट करते हैं, कांग्रेस ने मांगे सबूत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Murder: महिला का मर्डर कर लाश से किया रेप; हाथ-पैर काटकर गठरी में बांधा, फिर..

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Rain Update: 2 दिन की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यवस्त, नदी-नाले उफान पर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });