क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर घमासान, गृहमंत्री बोले- राहुल गांधी हिड़मा के समर्थन वाले पोस्ट करते हैं, कांग्रेस ने मांगे सबूत

On: जुलाई 17, 2026 7:19 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने हिड़मा के समर्थन से जुड़ी एक पोस्ट को री-पोस्ट किया था। इस बयान के बाद कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में सबूत पेश करने की मांग की।tc

राहुल गांधी के नाम पर विवाद

गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आपत्ति जताते हुए सदन में प्रमाण पेश करने की मांग की। इसके बाद सत्ता पक्ष ने देवेंद्र यादव की बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार पर भी सवाल उठाए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी के चलते सदन का माहौल गरमा गया।

VIDHANSABH 2.jpg 1 300x184

5 मिनट के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

लगातार हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान महतारी वंदन योजना में 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा था।

Image 63 9 300x227

महंत ने उठाया हसदेव अरण्य का मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चर्चा की शुरुआत हसदेव अरण्य से की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में पेड़ों की कटाई और कोयला खनन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य मध्य भारत के फेफड़े के समान है और यहां खनन की अनुमति देकर हजारों पेड़ों की कटाई का रास्ता साफ किया गया है।

Image 69 1784280296 300x198

महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल

चरणदास महंत ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा, कोरिया की घटना, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, पेसा कानून, भूमि अधिग्रहण, अबूझमाड़, भारतमाला परियोजना और आबकारी विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई महत्वपूर्ण मामलों में विफल रही है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });