क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा; 14 घंटे 30 मिनट चली चर्चा, भूपेश बोले- अदृश्य शक्ति चला रही सरकार

On: जुलाई 18, 2026 12:52 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और आखिरी दिन करीब 14 घंटे 30 मिनट तक चली लंबी चर्चा के बाद साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली।tc

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के जनादेश के खिलाफ लाया गया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी और इस बार 70 से अधिक सीटें हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है, यही बात कांग्रेस को स्वीकार नहीं हो रही। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर घोटालों, वादाखिलाफी और छत्तीसगढ़ को दिल्ली का एटीएम बनाने का आरोप भी लगाया।

Image 82 300x223

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा के दौरान सरकार को किसानों, खाद संकट, धान खरीदी, कानून-व्यवस्था, महतारी वंदन योजना, राशन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आदिवासी मुद्दों पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ छल कर रही है, खाद की कमी बनी हुई है, धान खरीदी व्यवस्था कमजोर हो गई है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है।

Image 84 300x226

भूपेश बघेल ने तमनार, हसदेव अरण्य, महादेव ऐप, नकली खाद और पेसा कानून जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों के खिलाफ फैसले ले रही है और प्रदेश की सरकार किसी अदृश्य शक्ति के इशारों पर चल रही है।

सदन में नेताओं की बड़ी बातें

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चर्चा के दौरान हसदेव अरण्य का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पर्यावरण की अनदेखी करते हुए कोयला खनन और बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को बढ़ावा दिया है।

Image 63 9 300x227

महंत ने कहा कि 91 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन की अनुमति दिए जाने से करीब 15 हजार पेड़ों की कटाई होगी। उन्होंने हसदेव अरण्य को मध्य भारत के फेफड़े बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के हितों के लिए जंगलों और छत्तीसगढ़ की अस्मिता से समझौता कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान में पेट्रोल 5.44 और डीजल 31.05 रुपया महंगा:पेट्रोल 316.15 और हाई-स्पीड डीजल 354.35 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 18 जुलाई से लागू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मॉनिटर ने बच्चे को 2 मिनट में मारे 52 थप्पड़:हेड डाउन न करने पर मिली सजा, बच्चा हॉस्पिटल में एडमिट, सोशल मीडिया पर वायरल स्टोरी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गूगल, सैमसंग और एपल हेल्थ में सेव करें मेडिकल रिकॉर्ड:फोन को ऐसे बनाएं हेल्थ असिस्टेंट इमरजेंसी में मेडिकल ID आएगी काम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bemetara School Suicide: Boys स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Murder: लापता महिला का अर्धनग्न शव, सिर पर पत्थर से हमला; हत्या की आशंका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजेश शर्मा की तबीयत में सुधार:घर में जारी रिकवरी, जल्द शूटिंग के लिए विदेश जाएंगे; प्रभास की फौजी के सेट पर कीड़े ने काटा था

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });