टेस्ला और X (पहले ट्विटर) के मालिक इलॉन मस्क के बच्चे की मां एश्ले सेंट क्लेयर ने xAI कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि xAI के चैटबॉट ग्रोक (Grok) ने यूजर्स को उनकी आपत्तिजनक और मनोवैज्ञानिक रूप से हानिकारक डीपफेक तस्वीरें बनाने की अनुमति दी, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा और बदनामी का सामना करना पड़ा। 27 वर्षीय राइटर और पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट एश्ले सेंट क्लेयर ने यह केस न्यूयॉर्क सिटी की स्टेट सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि ग्रोक द्वारा बनाई गई तस्वीरों में उनकी 14 साल की उम्र की पुरानी फोटो को बदला गया, जिसमें उन्हें बिकिनी पहने दिखाया गया। इसके अलावा, कुछ अन्य तस्वीरों में उन्हें एक वयस्क महिला के रूप में सेक्सुअल पोजिशन में और स्वस्तिक छपी बिकिनी पहने भी दिखाया गया। चूंकि एश्ले सेंट क्लेयर यहूदी हैं, उन्होंने इसे और भी अपमानजनक और डरावना बताया। वहीं, xAI का दावा है कि सेंट क्लेयर ने कंपनी के यूजर एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कंपनी के खिलाफ मुकदमा केवल टेक्सास के फेडरल कोर्ट में ही दायर किया जा सकता है। इसी दिन xAI ने इस केस को न्यूयॉर्क स्टेट कोर्ट से हटाकर मैनहट्टन के फेडरल कोर्ट में ट्रांसफर करा दिया और साथ ही टेक्सास के फेडरल कोर्ट में एश्ले सेंट क्लेयर के खिलाफ काउंटर केस भी दायर किया। इस विवाद ने xAI और एश्ले सेंट क्लेयर के बीच कानूनी जंग को और तेज कर दिया है।
मस्क की एक्स गर्लफ्रेंड ने ग्रोक पर केस किया: स्वास्तिक प्रिंट वाली बिकनी में फोटो शेयर करने पर मामला दर्ज, मस्क की कंपनी ने काउंटर केस दायर किया
By worldprime
On: जनवरी 17, 2026 6:53 पूर्वाह्न
---Advertisement---











