क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Murder: टोनही के शक में ससुर ने बहू का किया मर्डर, डंडे से पीट-पीटकर ली जान

On: जुलाई 14, 2026 12:59 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डुडुंगजोर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी विधवा बहू पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।tc

पुलिस के अनुसार मृतका नबिना राठिया अपने घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान उसके ससुर सुखसिंह राठिया (50) ने जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उससे विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी घर के अंदर गया और लकड़ी का डंडा लाकर बहू के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026 07 13 At 6.05.59 PM 300x167

बच्चे पर जादू-टोना करने का था शक

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी विधवा बहू उसके बच्चे पर जादू-टोना करती है। इसी अंधविश्वास के कारण उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

अंधविश्वास में हत्या

यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास के खतरनाक परिणामों को सामने लाती है। निराधार आरोप और अंधविश्वास के कारण आज भी कई निर्दोष लोगों की जान जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });