क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:1.5 लाख करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनिल अंबानी से जवाब तलब

On: जनवरी 23, 2026 4:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
भास्कर अपडेट्स:1.5 लाख करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनिल अंबानी से जवाब तलब
---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी और अनिल अंबानी ग्रुप को निर्देश दिया है कि वे एक जनहित याचिका (PIL) पर अपना जवाब यानी काउंटर एफिडेविट दाखिल करें। इस याचिका में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए के बड़े बैंक फ्रॉड की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। यह मामला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के सामने है। कोर्ट ने पहले ही इस मामले में नोटिस जारी कर दिया था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने CBI और ED को भी आदेश दिया है कि वे इस कथित फ्रॉड मामले में चल रही जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में जमा करें। PIL दाखिल करने वाले ईएएस सरमा, जो पूर्व IAS अधिकारी हैं, ने आरोप लगाया है कि अनिल अंबानी ने सरकार और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से अपने सहयोगियों को जानबूझकर दिवालिया बनाकर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान कराया। कोर्ट ने कहा है कि अगर जांच रिपोर्ट पूरी न हो तो एजेंसियां उसे सीलबंद लिफाफे में जमा कर सकती हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… थिरुप्परनकुंद्रम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और तमिलनाडु सरकार को नोटिस भेजा सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार, तमिलनाडु सरकार और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस याचिका पर भेजा गया है, जिसमें मांग की गई है कि मदुरै स्थित थिरुप्परनकुंद्रम भगवान मुरुगन (श्री सुब्रमण्यम स्वामी) मंदिर को ASI अपने नियंत्रण में ले और मंदिर परिसर में स्थित दीपथून (पत्थर के खंभे) के ऊपर रोज़ाना दीया जलाने की अनुमति दी जाए। याचिका हिंदू धर्म परिषद की ओर से दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि थिरुप्परनकुंद्रम मंदिर का नियंत्रण ASI को दिया जाए। साथ ही दीपथून के ऊपर हर समय दीया जलता रहना चाहिए। हर साल कार्तिगई महीने में कार्तिगई दीपम के दिन पूरी पहाड़ी को दीयों से सजाया जाए। भगवान मुरुगन के भक्तों को वहां पूजा करने की पूरी अनुमति मिले। बेंगलुरु कॉलेज में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग और स्टाफ पर हमला; 22 छात्रों समेत 23 पर FIR बेंगलुरु के देवनहल्ली स्थित आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जूनियर छात्रों की रैगिंग और कॉलेज स्टाफ पर हमले के मामले में पुलिस ने 22 छात्रों और एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला 53 जनवरी को कॉलेज के एडमिशन डिपार्टमेंट के प्रमुख मिधुन माधवन की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। इसमें बताया गया कि 14 जनवरी को सीनियर छात्रों ने फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स की रैगिंग की और उनसे सिगरेट, ड्रिंक्स लाने और किताबें ढोने जैसे काम करवाए। शिकायत करने पर भी अगले दिन रैगिंग दोबारा शुरू हुई। जब माधवन ने जूनियर्स के साथ सीनियर्स को समझाने की कोशिश की, तो मामला बिगड़ गया और कथित तौर पर सीनियर छात्रों और उनके साथ आए बाहरी व्यक्ति ने रॉड, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और कर्नाटक एजुकेशन एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है। नाबालिग से रेप के आरोपी ने पुलिस हिरासत में सुसाइड किया नागपुर में पुलिस कस्टडी में रेप के आरोपी की मौत हो गई। 19 साल के नागेंद्र कुमार ने बेडशीट फाड़कर फांसी लगा ली। यह घटना गुरुवार की है। आरोपी को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। ठंड की वजह से उसे बेडशीट दी गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बेडशीट फाड़ी। फिर टॉयलेट से कचरा पेटी लाकर उस पर चढ़ गया। लॉकअप की सलाखों से लटक गया। नागेंद्र को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार करके दो दिन की पुलिस कस्टडी के लिए भेजा गया था। अहमदाबाद और नोएडा के स्कूलों में बम की धमकी का मेल आया, स्टूडेंट्स को घर भेजा गया, बम स्क्वॉड ने तलाशी ली अहमदाबाद के कई निजी स्कूलों और उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित शिव नादर स्कूल को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले हैं। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और तलाशी ली। धमकी भेजने वाले ई-मेल की जांच के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रशासन ने छात्रों को जल्दी घर भेज दिया। बम की धमकी के बाद अहमदाबाद के संत कबीर स्कूल और महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल में बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरी जांच की। वहीं सिक्योरिटी चेक करने के लिए बम और डॉग स्क्वॉड टीमों को तैनात किया गया। गोवा अग्निकांड- ED ने क्लब मालिकों लूथरा ब्रदर्स से जुड़े 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया प्रवर्तन निदेशालय (ED) शुक्रवार को गोवा अग्निकांड मामले में क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स से जुड़े आठ ठिकानों पर तलाशी ले रही है। इनमें दिल्ली में पांच और गोवा में स्थित तीन घरों-ऑफिसों की तलाशी ली जा रही है। सौरभ और गौरव लूथरा बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं। क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। उन्हें बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया गया था। दोनों अभी गोवा पुलिस की हिरासत में हैं। नगालैंड में 4 तीव्रता का भूकंप, केंद्र जमीन के 90 किमी नीचे था; कोई नुकसान नहीं नगालैंड के किफाइर में शुक्रवार सुबह 4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती के 90 किलोमीटर नीचे रहा। NCS ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की। अभी तक भूकंप से किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है। कर्नाटक के हुबली में मॉल में आग लगी, दो फ्लोर में फर्नीचर-कपड़े जलकर राख कर्नाटक के हुबली में मराठा गली स्थित सुखासागर मेट्रो मॉल में गुरुवार रात को भीषण आग लग गई। मॉल का चौथा और पांचवां फ्लोर में फैली है। आग से फर्नीचर, कपड़े और अन्य रिटेल सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन फायर इंजन पहले ही मॉल में तैनात हैं, जबकि आसपास के इलाकों से अतिरिक्त वाहन और दमकल टीमें भेजी जा रही हैं। आग लगातार तीन घंटे से अधिक समय से जल रही है। आग चौथे फ्लोर से शुरू हुई और ऊपर के फ्लोर तक फैल गई। प्रत्येक फ्लोर पर लगभग 4,000-5,000 वर्ग फीट क्षेत्र प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });