रायपुर : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी विकास गर्ग को विशेष अदालत में पेश किया। ईडी ने कोर्ट से आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर सौंपने की मांग की है, ताकि मामले में उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके।जानकारी के अनुसार, ईडी ने विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उसे देर रात रायपुर लेकर पहुंची और गुरुवार को विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आरोपों की कड़ियों को जोड़ने के लिए विकास गर्ग से पूछताछ करना चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अदालत से 14 दिनों की रिमांड का अनुरोध किया गया है।गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं। एजेंसी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों और अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच लगातार कर रही है।अब इस मामले में विशेष ईडी कोर्ट रिमांड आवेदन पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाएगी।
The post महादेव बेटिंग ऐप केस ! आरोपी विकास गर्ग को रायपुर कोर्ट में पेश,ED ने मांगी 14 दिन की रिमांड… appeared first on News Today Chhattisgarh.