बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच एक्टर एक अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शनिवार को वरुण ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो से सफर किया और एक सिनेमाघर में सरप्राइज विजिट करने पहुंचे थे। वरुण ने मेट्रो से अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस से पूछा था कि वो किस थिएटर जा रहे हैं। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें वरुण मेट्रो कोच के अंदर ओवरहेड मेटल रॉड से लटककर पुल-अप करते नजर आए। वीडियो में उनके आसपास अन्य यात्री भी खड़े दिखे। वीडियो सामने आने के बाद महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस पर रिएक्शन दिया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह डिस्क्लेमर होना चाहिए था, @Varun_dvn। महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें। दोस्तों के साथ मेट्रो में ‘हैंग आउट’ करना ठीक है, लेकिन ये ग्रैब हैंडल लटकने के लिए नहीं होते। इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत न्यूसेंस फैलाने और/या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं के तह?
मेट्रो में वरुण धवन को पुल अप करना पड़ा भारी:मुंबई मेट्रो अथॉरिटी ने एक्टर के वीडियो पर सेफ्टी वॉर्निंग जारी किया
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 10:13 पूर्वाह्न
---Advertisement---





