सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में ही फिल्म ने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के मुताबिक, 26 जनवरी को यानी रिलीज के चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अकेले 59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस दिन हिंदी में फिल्म ऑक्यूपेंसी रेट 64.27% रही। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड के दौरान कुल 180 करोड़ रुपए नेट यानी 212.5 करोड़ रुपए ग्रॉस की कमाई कर ली है। वहीं इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा बरकरार है। विदेशी बाजारों में फिल्म ने अब तक करीब 4.3 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 251 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, जिसके साथ ही ऑफिशियल नेट बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा 193.48 करोड़ रुपए हो गया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए नेट की दमदार ओपनिंग की थी, हालांकि कई जगहों पर मॉर्निंग शो रद्द होने के बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका
बॉर्डर-2 ने ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार किया:बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने चार दिनों में सिकंदर और रेड-2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 11:48 पूर्वाह्न
---Advertisement---











