क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री, 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट; दंपती पर गिरा पेड़, पति की मौत

On: जून 13, 2026 11:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। वहीं आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

tcw

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलीं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

इसी बीच मौसम की मार से कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार को आंधी-तूफान के दौरान एक दंपती पर पेड़ गिर गया। हादसे में शिवरतन माझी (54) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी लापता बकरी की तलाश में जंगल गए थे।

40-50KM की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

रायपुर में आंधी-बारिश के आसार

CG Weather Update

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });