क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Gariaband News: डिलीवरी के बाद आदिवासी महिला और नवजात की मौत, अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप

On: जनवरी 27, 2026 12:54 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

Gariaband News: गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड में संचालित लक्ष्मी नारायण निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक आदिवासी महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मृतका की पहचान प्रेमिन ध्रुव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, डिलीवरी के लिए महिला को लक्ष्मी नारायण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों के कहने पर मृत नवजात को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के दफना दिया गया। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Image 2026 01 26T183218.319 300x167

मृतका के भाई राजकुमार ध्रुव ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें जानकारी दी कि नवजात का गला कटा हुआ था और डिलीवरी के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई। उन्होंने आरोप लगाया कि समय रहते सही इलाज नहीं मिलने के कारण प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने दोषी डॉक्टरों और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि महिला को सुबह भर्ती किया गया था और उस समय तक स्थिति सामान्य थी। शाम के समय अचानक हालत बिगड़ने पर महिला को रायपुर रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है।

Image 2026 01 26T182726.551 1024x576 1 300x169

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. यू.एस. नवरत्ना ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गायनेकोलॉजिस्ट की अध्यक्षता में वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जिकल, मेडिसिन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नर्सिंग होम के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

CMHO ने यह भी बताया कि संबंधित निजी अस्पताल का लाइसेंस पूर्व में भी निलंबित किया जा चुका है और यह नर्सिंग होम लंबे समय तक बंद भी रह चुका है। जांच दल अपनी रिपोर्ट और अनुशंसा जल्द प्रस्तुत करेगा।

Gariaband News: 15 हजार के लिए 6 दिन बंधक रही आदिवासी प्रसूता; मां-नवजात और 3 साल के बेटे को भी अस्पताल में रोके रखा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उत्तराखंड सीनियर एथलेटिक्स में अमेरिका से रेस लगाने आए वरुण: आकर्षण का केंद्र बने; प्रतियोगिता में 176 खिलाड़ियों ने ट्रैक पर दिखाया दम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे:अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू:इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत-अमेरिका के बीच कल से 4 दिन की बातचीत:अंतरिम व्यापार समझौता फाइनल हो सकता है, इसमें भारत खरीदेगा ₹47 लाख करोड़ के अमेरिकी प्रोडक्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG BREAKING | हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, भिलाई का एक ही परिवार

सात्विक-चिराग ने पहली बार सिंगापुर ओपन जीता: इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया; आखिरी बार 2024 में कोई खिताब जीता था

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });