क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Balod Murder: प्रेमी निकला कातिल, पहले शराब पी; फिर महिला को पत्थर से कुचलकर की हत्या

On: जनवरी 27, 2026 12:20 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

Balod Murder: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरामी जंगल में 24 जनवरी को मिली महिला की सड़ी-गली लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी। आरोपी ने पहले शराब पी, फिर महिला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और बाद में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।. जानकारी के अनुसार, यह मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव का है। 24 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे एक ग्रामीण जंगल की ओर गया था, जहां तेज बदबू आने पर उसने पास जाकर देखा तो किसी इंसान के पैर की उंगलियां नजर आईं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, साइबर सेल, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पत्थरों को हटाने पर जंगल में एक महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई।. जांच में सामने आया कि 16 जनवरी को एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतका के भाई को मौके पर बुलाया गया, जिसने हाथ में बने टैटू और पहनावे के आधार पर शव की पहचान अपनी बहन कमला राजपूत के रूप में की। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।. गुमशुदगी जांच के दौरान मिले कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को तरौद निवासी नेमीचंद साहू पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।. जंगल में लव स्टोरी का खौफनाक अंत. पुलिस पूछताछ में नेमीचंद ने बताया कि उसके और कमला के बीच प्रेम संबंध थे। 16 जनवरी को कमला दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी। दोनों बाइक से गुरामी जंगल पहुंचे, जहां वे पहले भी अक्सर मिलते थे। जंगल पहुंचकर आरोपी ने शराब पी और कमला से शादी कर अपने घर चलने का दबाव बनाया। कमला के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने उसका गला दबा दिया।. जब कमला बेहोश होकर गिर पड़ी, तो आरोपी उसे घसीटकर जंगल के निचले हिस्से में ले गया। तब भी कमला की सांसें चल रही थीं। इसके बाद आरोपी ने एक बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया, ताकि पहचान न हो सके। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पत्थरों से ढक दिया गया।. हत्या के बाद आरोपी कमला का मोबाइल लेकर घर चला गया। रातभर सोने के बाद वह सुबह ट्रेन से दुर्ग रवाना हो गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर परिजनों का कॉल आने पर उसने मोबाइल तोड़कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });