CG Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-53 दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास पर ट्रेलर की टक्कर के बाद बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे मोटरसाइकिल आग का गोला बन गई। हादसे में बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। (दुर्ग ट्रेलर की टक्कर से फटी पेट्रोल टंकी). जिंदा जला बाइक सवार युवक. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक NH-53 पर जा रहा था, तभी एक ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। (दुर्ग बाइक सवार युवक जिंदा जला). वाहन छोड़कर चालक फरार. घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है। वहीं फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
CG Accident: ट्रेलर की टक्कर के बाद फटी पेट्रोल टंकी, जिंदा जला बाइक सवार युवक
By worldprime
On: जून 15, 2026 3:27 अपराह्न
---Advertisement---