Bilaspur Tiranga Insult: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी जनपद अंतर्गत पाराघाट स्थित राशि स्टील प्राइवेट लिमिटेड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के दौरान तिरंगा रस्सी से फिसलकर सीधे जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।. जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान जब ध्वजारोहण किया जा रहा था, उसी समय तकनीकी चूक के चलते तिरंगा नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के वक्त कंपनी के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, जीएम चिंटू मिश्रा समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे, फिर भी ध्वज की सुरक्षा और व्यवस्था में इतनी बड़ी तकनीकी खामी रह जाना सीधे तौर पर घोर लापरवाही को दर्शाता है। गौरतलब है कि भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) के अनुसार तिरंगे का जमीन को छूना या गिरना बेहद अपमानजनक और दंडनीय माना जाता है। आरोप यह भी है कि यह संस्थान पूर्व में भी विवादों में रहा है, जहाँ राष्ट्रीय नारों के स्थान पर संस्थान के जयकारे लगाने जैसी खबरें आई थीं।. देखिए वीडियो –. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-11.54.01-AM-1.mp4
Bilaspur Tiranga Insult: ध्वजारोहण के दौरान जमीन पर गिरा तिरंगा, राशि स्टील में राष्ट्रध्वज का अपमान, देखिए वीडियो-
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 5:20 अपराह्न
---Advertisement---











