CG Voter List: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस प्रक्रिया के तहत बिलासपुर जिले की मतदाता सूची से करीब 3 लाख 63 हजार नाम काट दिए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर नाम कटने के बावजूद अब तक केवल लगभग 50 हजार दावा-आपत्तियां ही दर्ज की गई हैं।. जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए गए। बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी, इसके बाद भी लाखों मतदाता निष्क्रिय बने रहे और समय पर दावा-आपत्ति दर्ज नहीं करा सके।. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा अब समाप्त हो चुकी है। अब केवल उन्हीं आवेदनों की दस्तावेज जांच की जाएगी, जो पहले ही जमा हो चुके हैं। यह सत्यापन प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।. निर्वाचन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन मतदाताओं ने तय समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज नहीं कराई, उनके नाम फाइनल सूची से स्थायी रूप से बाहर हो जाएंगे। इसका सीधा असर यह होगा कि वे आगामी चुनावों में अपने वोट के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।. प्रशासन ने अपील की है कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। फाइनल सूची जारी होने के बाद सुधार की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
CG Voter List: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट से 3.63 लाख नाम कटे, दावा सिर्फ 50 हजार…
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 4:57 अपराह्न
---Advertisement---











