Raipur Railway Station Loot: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री से मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर 8 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी अब तक जीआरपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।. जानकारी के अनुसार, रायपुर के नहरपारा निवासी गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने गजालुद्दीन के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी उनके पास से 8 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल गजालुद्दीन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इस वारदात ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Raipur Railway Station Loot: रायपुर रेलवे स्टेशन में बदमाशों ने यात्री को मारा चाकू, 8 हजार कैश और मोबाइल लूटा
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 1:17 अपराह्न
---Advertisement---











